सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा की एक महिला का आरोप है कि उसका पति नशे की हालत में आए दिन उसके साथ गालीगलौज व मारपीट करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
शाखा का मजरा साड़ापर निवासी रामलली ने शुक्रवार को अजुहा चौकी पुलिस को बताया कि उसका पति नशे की हालत में उसके व उसके तीन पुत्र व एक पुत्री के साथ आए दिन गालीगलौज कर मारपीट करता है। साथ ही घर की गृहस्थी बेचकर जान से मारने की धमकी देता है।