फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चंगाई सभा में महिला पर लगाया धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप, हंगामाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सैयद सरांवा गांव में आयोजित चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन की सूचना पर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाली एक महिला को पकड़ लिया। उसके पास से धार्मिक पुस्तकें मिली हैं। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैयद सरांवा में बृहस्पतिवार को चंगाई सभा चल रही थी। इसी दौरान सभा में शामिल कुछ महिलाएं धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर शोर मचाने लगीं। आरोप है कि उन्हें बकरी, अनाज, पैसा और बीमारी ठीक कराने का लालच देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह आक्रोशित हो गए और धर्म परिवर्तन का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। पुलिस महिला को चौकी ले आई तो ग्रामीणों ने भी चौकी को घेर लिया। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें