चोरों ने सोमवार रात दो घरों की दीवार में सेंधमारी की। एक घर से हजारों की गृहस्थी पार दी, लेकिन दूसरे घर में जगहट होने पर चोर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली के हिसामपुर माढ़ो का मजरा बनियन का पूरा गांव निवासी शिवमोहन ने बताया कि सोमवार रात चोरों ने उसके घर की दीवार में सेंधमारी की। चोरों ने बक्से और अलमारी में रखी चांदी की चेनपट्टी, कान के सोने के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकदी पार कर दी है।
इसके बाद अश्वनी के घर की दीवार में सेंधमारी की। परिवार के लोग छत पर मौजूद थे। अंदर घुसे चोरों की आहट होने पर परिजनों ने शाेर मचा दिया। चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।