फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एटीएम से निकाला पैसा, नहीं मिले रुपये, खाते से कट गए 47 हजार

Sun, 24 Mar 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने एक युवक को 47 हजार 50 रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने एटीएम से रुपये निकाले ,लेकिन वह निकला नहीं। इसके बाद कई किस्त में खाते से पैसा निकाल लिया गया। मामले की शिकायत पर साइबर क्राइम सेल ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के लहना गांव निवासी बेचूलाल कल्यान (महाराष्ट्र) की एक जींस बनाने वाली कंपनी में काम करता है। बेचू के मुताबिक नवंबर से उसने अपने एटीएम से पैसा नहीं निकाला। फरवरी में घर आया तो पैसों की जरूरत पड़ी।
पैसा निकालने के लिए एटीएम गया तो बैलेंस कटा, लेकिन कैश नहीं निकला। इसके बाद उसके मोबाइल में मैसेज आया कि अलग-अलग किस्त में उसके खाते से 40 हजार 50 रुपये निकाले गए हैं। शनिवार को घटना का ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें