परिजनों को बुलाकर छात्र को किया निलंबित
मामले की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने छात्र के पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों को बुलाया। छात्र के माफी मांगने के बाद उसे विद्यालय से निलंबित कर दिया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र की काउंसिलिंग कराई जा रही है। उसने इस तरह की धमकी क्यों दी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
शिक्षकों में दहशत
छात्र की धमकी के बाद शिक्षक और उनका परिवार दहशत में है। विद्यालय के अन्य शिक्षक भी घटना को लेकर चिंतित हैं। प्रबंधन ने छात्र और उसके परिजनों से बातचीत कर मामले को गंभीरता से लिया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र के व्यवहार और धमकी भरे पत्र के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।