फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही बराबर होगी आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। शिशु लिंगानुपात में आ रही कमी रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। गोष्ठियां करके लोगों को भ्रू्ण जांच से बचने की सीख दी जा रही है। इसीक्रम में सोमवार को डायट में आयोजन किया गया। जहां बीटीसी प्रशिक्षुओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत भ्रूण हत्या रोकने और आमजन को जागरूक करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित प्रतियोगिता में पक्ष में बोलने वाले द्रव कुमार को प्रथम, विपक्ष में बोलते हुए संदीप कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं पूजा देवी को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएन कुशवाहा ने बताया कि समाज में लड़के-लड़कियों का अनुपात में अंतर बना हुआ है।

बताया कि कौशाम्बी में ही वर्ष 2001 में यह अनुपात प्रति 1000 पुरुष में 946 का था। पर, वर्ष 2011 में 626 हो गया है। यह आंकड़ा निराशाजनक है। जिसे जागरूकता के माध्यम से ही बराबरी पर लाया जा सकता है। उन्होंने युवक-युवतियों का आह्वान किया कि इसमें उनकी भूमिका सबसे अहम है। एसीएमओ ने जानकारी दी कि भ्रूण परीक्षण कराना कानूनन अपराध है। पकड़े जाने पर 50 हजार रुपये जुर्माना और तीन वर्ष का कारावास भी संभव है। इस मौके पर सुशील कुमार, कविता देवी, विनीत कुमार, सविता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें