फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कराएंगे जातीय जनगणना : अजय

Wed, 18 Oct 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्र में सरकार बनी तो जातीय जनगणना कराएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को कानपुर में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कौशाम्बी जिले में प्रवेश करते ही सिहोरी टोल प्लाजा के पास कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अमित ने जाति जनगणना की मांग की।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों वंचितों शोषितों, गरीबों, किसानों, महिलाओं के अधिकार के प्रति वचनबद्ध है। जातीय जनगणना पार्टी का प्रमुख मुद्दा है। केंद्र में सरकार बनने पर जातीय जनगणना होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। इस मौके पर तमजीद अहमद, मो. शाहिद सिद्दीकी, राज बहादुर चौधरी, सरवर आलम, जितेंद्र शर्मा,भारत गौतम, मो. रजा, नदीम अहमद, कमलाकांत शुक्ला, नजमुल हसन रिजवी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें