फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का आरोप : पड़ोसियों की प्रताड़ना से आजिज आकर केवल ने दी थी जान

Tue, 25 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाधाम कोतवाली के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी केवल चंद्र प्रजापति की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दी थी। उसका शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सौरई बुजुर्ग निवासी 50 वर्षीय केवल चंद प्रजापति 11 फरवरी को संदिग्ध दशा में लापता हो गए थे। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगा तो 15 फरवरी को उसकी पत्नी ऊषा देवी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस भी तलाश में जुट गई। इसी बीच 16 फरवरी की सुबह गांव के बाहर देवरिया तालाब की ओर केवल का शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
मृतक केवल की पत्नी ऊषा देवी का कहना है कि पड़ोसी विनोद साहू, तीरथ पांडेय, उसके भाई पारस पांडेय व बेटे अंकुश से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। आरोप लगाया कि इन्हीं चारों की प्रताड़ना से परेशान उनके पति ने जान दे दी थी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें