फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पत्नी ने ड्रम में भरवाकर ठिकाने लगाने की दी धमकी, पति ने एसपी से की शिकायत, महिला प्रेमी संग फरार

Thu, 03 Apr 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

कोखराज इलाके में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला ने प्रेमी संग पति की बेरहमी से पिटाई कर दीl इसके बाद नकदी, गहना लेकर दो बच्चों समेत प्रेमी के साथ चली गईl शिकायत के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
तहरीर लेकर पीड़ित पहुंचा थाने। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज इलाके में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला ने प्रेमी संग पति की बेरहमी से पिटाई कर दीl इसके बाद नकदी, गहना लेकर दो बच्चों समेत प्रेमी के साथ चली गईl शिकायत के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित ने बताया कि 27 मार्च की रात वह घर लौटा तो उसकी पत्नी प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी। आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिए जाने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। साथ ही मुंह खोलने पर उसे ड्रम में काटकर ठिकाने लगाने की धमकी दी। पीड़ित पति का आरोप है कि महिला ने 50 हजार रुपये की भी मांग की। पीड़ित ने मामले की शिकायत यूपी-112 पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया था। अगले दिन पत्नी और उसके प्रेमी ने फिर से पीड़ित को पीटा और घर में रखा 40 हजार नकद, गहने और दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पीड़ित ने बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए बुधवार को एसपी से शिकायत की। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कोखराज इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसपी का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें