फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: करवाचौथ पर पत्नी ने मैक्रोनी में मिलाया जहरीला पदार्थ, पति की मौत

Tue, 22 Oct 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माइलपुर गांव में करवाचौथ पर रविवार रात एक महिला ने अपने पति को मैक्रोनी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत से पहले युवक ने वीडियो बयान में पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


इस्माइलपुर निवासी शैलेंद्र कुमार (32) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। एक अन्य युवक को लेकर उसका पत्नी सविता से अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को भी युवक से फोन पर बात करने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद सविता ने मैक्रोनी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो सविता घर से भाग निकली।
आननफानन परिजन उसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इससे पहले उसने घर वालों को घटना बताई, जिसका वीडियो बना लिया गया। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



पत्नी ने खुद मैक्रोनी खाने से किया इन्कार
कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौका मुआयना के दौरान मृतक के घर में कई चूहे मरे मिले। इसके अलावा आरोपी पत्नी से जब मैक्रोनी खाने को कहा गया तो उसने साफ इन्कार कर दिया। इससे शक गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें