फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गरम रोटी नहीं बनाने पर पति से झगड़ पत्नी फंदे से लटकी

Mon, 30 Jun 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के पलरा गांव में गरम रोटी बनाने की बात पर पति से हुए झगड़े के बाद पत्नी फंदे से लटक गई। रविवार भोर कमरे में फंदे से लटका उसका शव मिला तो पति चीख पड़ा। पुलिस के आने पर शव नीचे उतारा गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मामले में फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पलरा निवासी कुशल कुमार ने बताया कि वह गांव-गांव बर्फ बेचकर परिवार का गुजारा करता है। रोजाना की तरह शनिवार शाम भी वह बर्फ बेचकर घर वापस आया तो देखा कि पत्नी नीरा देवी (24) खाना बना चुकी थी। इस पर उसने दोबारा गरम रोटी बनाने के लिए कहा।
इसी बात पर उसका पत्नी नीरा के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद पत्नी व तीनों बच्चे खा-पीकर सोने चले गए। रविवार भोर करीब चार बजे नींद खुली तो कुशल ने कमरे में रस्सी के फंदे से पत्नी नीरा को लटका देखकर चीख पड़ा। शोरगुल सुन पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद आई कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव फंदे से उतरवाया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है। सीओ कौशाम्बी जागेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि अभी तक मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच कराई जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें