सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी सावित्री देवी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी मधु दोपहर में घर में अकेली थी। इसी बीच देवर घर में घुस गया और बेटी से विवाद करने लगा। इस दौरान आरोपी ने बेटी के साथ मारपीट करने लगा। जिससे वह घायल हो गई।