फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी व ससुरालियों पर युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप

Fri, 20 Mar 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी, सास और सालों पर घर के अंदर निर्वस्त्र कर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरायअकिल क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी महेंद्र कुमार फतेहपुर जनपद के धाता बीआरसी के हरचंदपुर में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी करीब 17 वर्ष पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के युसुफपुर रारा (डिहवा) निवासी गोविंद प्रसाद की पुत्री प्रतिमा के साथ हुई थी। पत्नी के नाम पर उन्होंने मंझनपुर मुख्यालय के आजाद नगर में जमीन खरीदकर मकान बनवाया है।
महेंद्र के मुताबिक बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह आजाद नगर स्थित घर पहुंचे और बाइक निकालने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पहले से मौजूद पत्नी प्रतिमा, साले बब्बू कुमार व अनुज कुमार और सास उर्मिला ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सभी लोग उन्हें घसीटकर घर के अंदर ले गए और कपड़े उतरवाकर मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि इससे पहले सात जून 2025 को प्रयागराज के झलवा स्थित घर पर भी ससुरालियों ने मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट एयरपोर्ट थाने में दर्ज है।
कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें