फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कटिया लगाते समय निकली चिंगारी बनी शोला, चार बीघा फसल जली

Tue, 09 Apr 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पूरब शरीरा ​​स्थित एक घर में आग लगने के बाद राख सामान को दिखाती महिला। संवाद
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार की दोपहर बिजली की लाइन में कटिया लगाते समय निकली चिंगारी शोला बन गई। आग से चार किसानों की चार बीघा गेंहू की फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। भुक्तभोगियों ने अगलगी की घटना के बारे में तहसील प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी सूचना दी है।
विज्ञापन

सरायअकिल के गौरा गांव निवासी मलखान, चंदीलाल, लालजी दिवाकर और रामकरन ने अपने खेत में गेहूं की फसल बो रखी है। सभी की फसल पककर तैयार थी। किसानों ने बताया कि सोमवार दोपहर नहर किनारे सब्जी की तकवारी के लिए बनी झोपड़ी में मौजूद युवक पंखा चलाने के लिए ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन में कटिया लगा रहा था।
कटिया मारने के दौरान बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। धुआं व आग की लपटें देख आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर आग पर डाला गया तब लपटें शांत हुईं। आग पर काबू पाने तक करीब चार बीघे में तैयार गेहूं की फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंची भगवानपुर चौकी की पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं कोतवाली प्रभारी ने कहा, चौकी इंचार्ज ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



सिराथू के पहाड़पुर में आग जली गेहूं की फसल
पइंसा। सिराथू के पहाड़पुर गांव में सोमवार को राज कुमार प्रजापति और इनायतउल्ला के खेत में आग लगने से गेहूं की तैयार फसल जल गई। पीड़ितों ने बताया कि आग से एक बीघे में काटने के लिए तैयार गेहूं जल गया। रामकुमार के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। गांव के राज किशोर चौरसिया की सूचना पर हल्का लेखपाल राजेंद्र कुमार ने नुकसान के बारे में जानकारी ली। वहीं साढ़ो गांव निवासी सुषमा मिश्रा की करीब 15 बिस्वा में तैयार गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की वजह पता नहीं चली। इसी तरह तुलसीपुर में रामू पाल व श्यामू पाल के खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जल गई। किसानों का कहना है कि खेत के पास स्थित एक निजी नलकूप तक आए बिजली के तारों में शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। कई बार तार कसवाने की मांग की गई, लेकिन विद्युत विभाग ने ध्यान नहीं दिया।



घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

सदर तहसील क्षेत्र के पूरबशरीरा निवासी गिरधारी जोगी के घर में रविवार की देर रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। गृहस्वामी का कहना है कि आग लगने से घर के अंदर रखे 30 हजार रुपये के कास्मेटिक के सामान, 20 हजार रुपये नगद और गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें