पहले प्यार किया फिर शादी की। अब सात माह की गर्भवती पत्नी को छोड़कर भाग प्रेमी से पति बना युवक घर छोड़कर भाग निकला। विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
पश्चिमशरीरा इलाके एक युवती ने बताया कि उसके मोहल्ले में अंधावा गांव के एक युवक का आना- जाना था। प्रेमजाल में फंसाकर वह उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। एक मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर उसकी मांग में सिंदूर भी भरा। प्रयागराज में कमरा लेकर उसने साथ रखा। अब जब वह गर्भवती हो गई तो पति भाग निकला।
भुक्तभोगी महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति की खोजबीन करते हुए वह करारी कोतवाली के मोअज्ज्जमपुर गांव पहुंची तो देखा कि वहां उसका पति अपनी पहली पत्नी के साथ रह रहा है। पहली शादी की बात उसने उससे छिपाई थी। किसी तरह वह मायके पहुंची और घर वालों को आपबीती सुनाई। उसने पति के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया और शनिवार को पुलिस से शिकायत की है।