फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नशा करने से रोकने पर युवक ने छोटे भाई पर किया फायर, बचा

Thu, 24 Jul 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कस्बा के नटका मोहल्ले में मंगलवार शाम नशे करने से रोकने पर युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से छोटे भाई पर फायर कर दिया। दीवार के बगल छिपकर छोटे भाई ने जान बचाई। चरवा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चरवा के नटका मोहल्ला निवासी राहुल कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम उसका बड़ा भाई पुष्कर पांडेय नशे में धुत होकर आया। राहुल ने नशा करने से मना किया। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। आक्रोशित पुष्कर अपने कमरे से लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और निशाना साधते हुए राहुल पर कई राउंड फायर किए, लेकिन वह दीवार के बगल छिपकर खुद को सुरक्षित करता रहा।
इस बीच फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी व ग्रामीण पहुंचे और बंदूक छीनते हुए पुष्कर को पकड़ लिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। डॉयल-112 पुलिस के सामने भी पुष्कर अपने भाई को बाहर निकलने के लिए ललकारता रहा। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाना लेकर आई। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि पीड़ित राहुल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें