फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: झगड़ा कर मायके गई पत्नी तो युवक ने खा लिया जहर

Mon, 23 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी के गरई गांव में रविवार दोपहर झगड़े के बाद पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घर के लोग उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गरई गांव निवासी 28 वर्षीय राजकुमार मुंबई में काम करता है। घर वालों ने बताया एक महीने पहले वह मुंबई से घर आया। रविवार की सुबह पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सीमा मायके चली गई। इससे क्षुब्ध राजकुमार ने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन

इससे थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। आननफानन परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी सिराथू ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें