संदीपनघाट के काजीपुर बाजार में शनिवार शाम सब्जी खरीद रहे रमेशचंद्र की जेब काट रहे पाकेटमार रुपये निकालने लगा। पकड़े जाने पर उसने गाली गलौज करते हुए उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह जख्मी हो गए। लोगों ने उनका प्राथमिक उपचार कराया। फिर उन्होंने थाने जाकर की शिकायत की।
मलाक मोईनउद्दीनपुर निवासी रमेशचंद्र शनिवार शाम काम से लौटते समय काजीपुर बाजार से सब्जी खरीदने लगे। रमेश ने बताया कि इसी दौरान पीछे से आया पाकेटमार उसकी शर्ट की जेब से रुपये निकाल पैंट की जेब काटने लगा। रमेश ने उसका हाथ पकड़ लिया। धक्का देकर भागने के दौरान रमेश ने आरोपी को पकड़ लिया। छीना-झपटी में 50 रुपये का नोट भी फट गया।
रमेश के चंगुल से आजाद न होने पर आरोपी गालियां देने लगा। शोर सुनकर कर लोगों को आता देख आरोपी पाकेटमार ने रमेश पर धारदार हथियार से हमला किया और धमकी देते हुए भाग निकला।