फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: साली ने रंग लगवाने से मना किया तो युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sat, 07 Mar 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंइसा थाना क्षेत्र के घटमापुर गांव में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने उसे नीचे उतार लिया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिराथू में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घाटमपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र मंगल प्रसाद शुक्रवार को अपने चचेरे भाई के घर उसकी साली को रंग लगाने पहुंचा था। इसी दौरान युवती ने रंग लगवाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर सुरेंद्र घर के भीतर चला गया और छत में लगे लोहे के कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर लटक गया।
कुछ ही देर बाद परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतार लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को आनन-फानन में सीएचसी सिराथू ले जाया गया, जहां युवक की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें