फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों की याद में निकाला गया कैंडलमार्च

Fri, 19 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में आतंकी हमले में मारे गए मासूम बच्चों की याद में बृहस्पतिवार को मंझनपुर के व्यापारियों ने कैंडलमार्च निकाला। वहीं जिले के विभिन्न स्कूल और मदरसों में भी शोकसभाएं की गईं। लोगों ने आतंक की भेंट चढ़े मासूमों को पुष्पांजलि देते हुए आतंकवादियों के कुकृत्य की भर्त्सना की।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में आतंकवादियों ने हमला करके 138 मासूम बच्चों को गोलियों से भून डाला। दिल दहलाने वाली इस घटना को लेकर दुनियाभर में गम का माहौल है। सभी लोग अपने-अपने तरीके से मासूम बच्चों को याद करते हुए आंतकियों की करतूत को कोस रहे हैं। इसीक्रम में बृहस्पतिवार की शाम मंझनपुर के व्यापारियों ने कैंडल जुलूस निकाला। लोगों ने आतंक के खात्मे का संकल्प लेते हुए दुनिया में शांति कायम होने की कामना की। इस मौके पर अंशुल केसरवानी, राजेश विश्वकर्मा, बबलू, राजू वर्मा, मुकुंदीलाल, मथुरा प्रसाद, राजकुमार अग्रहरि, दिनेशचंद्र अग्रहरि, अनुराग केसरवानी, सुमित केसरवानी आदि मौजूद रहे।

इसी तरह से नूररजा मेमोरियल स्कूल मूरतगंज में भी शोकसभा का आयोजन किया गया। बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर मारे गए छात्र-छात्राओं को याद किया। दुनिया से आतंक मिटाने का संकल्प लिया। इसी तरह से उदय श्याम इंटर कालेज सिराथू में भी शोकसभा हुई। इसमें उमेश कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार केसरवानी, हफीज उल्ला, मृदुल मिश्र, रणजीत सिंह, इंद्रराज, शिवकेस सिंह, पूजा दूबे, रचना कुशवाहा, साजिया इश्तियाक, नाजनीन बानो आदि उपस्थिति रहीं। करारी के मदरसा जामिया इमदादुल उलूम में भी आयोजित हजरत मौलाना शाह अहमद रजा खान के 62 वें सालाना उर्स के दौरान भी पेशावर के आर्मी स्कूल में हुई आतंकी घटना की भर्त्सना की गई। इस मौके पर कारी मोहम्मद जाकिर, प्रधानाचार्य मोहम्मद इमरान, मौलवी अहमद, हाफिज हैदर, सैफ, अब्दुल वहाब, आसिफ जिया, इरफान, फिरदौस, कैसर, अंसार, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें