दिल कब, कहां और किससे लग जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही मामला महिला थाना में आया। बेटे के लिए एक व्यक्ति बहू देखने गया। बहू के बजाय वह होने वाली समधन को दिल दे बैठा। परिजनों ने जानकारी होने पर महिला थाना में शिकायत की। समझौता हुआ कि बेटे की शादी होगी और न होने वाली समधन एक-दूसरे से संबंध रखेंगे।
फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपने बेटे के शादी महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। करीब तीन माह पूर्व वह बेटे के शादी के लिए बहू देखने गया। इस दौरान उसकी आंखें होने वाली समधन से लड़ गई। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। इस बात की जानकारी जब उसकी पत्नी को हुई तो उसका पारा चढ़ गया।
इसी को लेकर कई बार उसने अपनी पत्नी की पिटाई भी कर दी। मामला हद से ज्यादा बढ़ता देख पत्नी ने महिला थाने में शिकायत की। एसओ नीलम राघव ने महिला आरक्षी विद्या यादव ने दोनों पक्ष को थाने बुलाया। काफी देर तक समझाने के बाद व्यक्ति ने लिखकर दिया कि अब वह न बेटे की वहां शादी करेगा और न ही उक्त महिला से कोई संबंध रखेगा। इसके बाद दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया।