फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी दिवस के रूप में मना मायावती का जन्मदिन

Fri, 16 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती का 59वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मंझनपुर के ओसा कस्बे में स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मौजूद रहे मंझनपुर विधायक एवं पूर्वमंत्री इंद्रजीत सरोज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों की मदद का आह्वान किया।
विज्ञापन


बसपा मुखिया का बृहस्पतिवार को पार्टीजनों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया। ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि बसपा और उसकी मुखिया की पहली प्राथमिकता गरीब, असहायों को उनका हक दिलाना है। कहाकि इसी कारण से पार्टी मुखिया का जन्मदिन इस बार कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों की मदद का आह्वान भी किया। साथ ही गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याएं जानने, उन्हें इससे निजात दिलाने को भी अपनी प्राथमिकता में शामिल करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था मुद्दे पर प्रदेश सरकार और लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे अब तक पूरा नहीं किए जाने पर केंद्र में सत्तासीन भाजपा की भी खिंचाई की।

कहाकि जनता इन दोनों पार्टी की नीतियों, रीतियों से परिचित हैं। समय आने पर इसका हिसाब लोग खुद ही ले लेंगे। इस मौके पर चायल विधायक आसिफ जाफरी, जिलाध्यक्ष हरिलाल बौद्ध, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, आनंद मोहन पटेल, सुरेश पासी, गिरीश पासी, नरेंद्र साहू आदि मौजूद रहे। उधर, पभोषा में भी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर लोगों ने बसपा कार्यकाल को याद भी किया। मौके पर प्रधान शिवति देवी,  राम आसरे, कौशलेश कुमार, मंजू देवी, राजसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडीरी गांव के भट्ठा मजदूर के परिवार की मदद के लिए चंदा भी जुटाया। चंदा देने की शुरूआत पूर्वमंत्री इंद्रजीत सरोज ने 25 हजार रुपये से की। इसके बाद चायल विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत बसपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से चंदा देकर कुल 66 हजार रुपये जुटाकर यह राशि भट्ठा मजदूर की विधवा राजमनि को दी गई। बता दें कि करारी के पंडीरी गांव के भट्ठा मजदूर और उसके तीन बच्चों की तीन दिन पहले झोपड़ी में आग लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें