फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की पिछेती खेती पर मौसम की मार

Fri, 29 Dec 2017 11:57 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
खराब हुई अालू की फसल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आलू की पछेती खेती पर मौसम की बेरुखी भारी पड़ सकती है। दो दिन से जिले में पड़ रहे कोहरे से आलू की फसल में झुलसा रोग लगने का खतरा मंडराने लगा है। समय रहते किसानों ने बचाव व रोकथाम का उपाय न किया तो मंदी के साथ-साथ उत्पादन में गिरावट आना तय है।
विज्ञापन


दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम से शुरू हुई कोहरे की धुंध दूसरे दिन भी छाई रही। दोपहर में गुनगुनी धूप निकलने के बाद चार बजे से फिर धुंध छा गई। मौसम की यह बेरुखी आलू की पछेती खेती करने वाले किसानों पर भारी पड़ सकती है।

जानकारों की मानें तो कोहरा आलू की पत्तियों पर जमा हो जाता है। ठंडे मौसम में तापमान में गिरावट आने के चलते आलू की फसलों में झुलसा रोग लग जाता है। इससे आलू के पौधों की पत्तियां व तना मुरझा जाता है। तने व पत्तियों के मुरझाने का असर सीधे उत्पादन पर पड़ता है।
विज्ञापन


कच्चे समय में रोग लगने से आलू समान रूप से विकास नहीं कर पाते और छोटे-छोटे रह जाते हैं। इससे उत्पादन की मात्रा आधे से भी कम हो जाती है। खराब हुए मौसम को लेकर समय पर सचेत न होने वाले किसान आलू में छाई मंदी की मार तो झेल ही रहे हैं, खुदाई के दौरान उन्हें कम पैदावार का दंश भी भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें