फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम जारी

Wed, 14 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाबा में भीषण ठंड का कहर जारी है। चल रही बर्फीली हवाओं के कारण जनजीवन बेहाल है। ठंड की चपेट में आकर लोगों की मौत भी हो रही है। सोमवार की रात सिराथू तहसील के सिघिंया गांव ननिहाल में रहने वाले एक ट्रक चालक ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस तरह से महीनेभर के भीतर ठंड के कारण अब तक जिले के करीब 45 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी में महीनेभर से भीषण ठंड पड़ रही है। जिले में तेज चल रही बर्फीली हवाओं और कोहरे का कहर बना हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत लगातार 6 दिनों से धूप नहीं खिलने से है। इससे दिन-रात लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। धूप नहीं निकलने और शीतलहर के कारण ऐसी गलन है कि जिससे लोगों को घर-बाहर कहीं भी राहत नहीं मिल पा रही है। शीतलहर के कारण दिन का भी तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है। मंगलवार को भी दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार की रात कौशाम्बी का पारा 7 डिग्री के आसपास था।

उधर, दिन-रात चल रही बर्फीली हवाओं से तीखी हुई गलन से लगातार मौतें भी हो रही हैं। सोमवार की रात भी सिंघिया गांव में रहने वाले ट्रक ड्राइवर गया प्रसाद (42) पुत्र रामऔतार मौर्या की मौत हो गई। मूलत: पुरामुफ्ती निवासी गयाप्रसाद का सिंघिया में ननिहाल है। वह ननिहाल में ही रहता था। घरवालों के मुताबिक सोमवार की रात करीब आठ बजे वह भरवारी बाजार से घर लौटा था। घर आते ही अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। पेट और सीने में दर्द होने लगा। युवक की तबीयत बिगड़ी देख घरवाले घबरा उठे।
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर स्थानीय एक चिकित्सक के पास गए। पर, इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ। घर वापस आते ही उसकी सांसे थम चुकी थी। परिजनों का कहना है कि रात ठंड लगने से युवक की मौत हुई थी। मंगलवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से महीने भर में अब तक 45 लोग ठंड की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें