फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आंधी संग बारिश से बदला मौसम, घंटों बिजली गुल

Sun, 01 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। दिन में उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार शाम आंधी संग बारिश ने जहां लोगों को थोड़ी राहत दी, वहीं उनकी मुसीबतें भी बढ़ा दी। कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जबकि तार टूटने की वजह से घंटों बिजली गुल रही। वक्ती तौर पर राहत भरी बारिश फसलों के लिहाज से बेहतर नहीं मानी जा रही है। नौतपा में बरसात से फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

25 मई से नौतपा चल रहा है। नौतपा के सातवें दिन शनिवार को भी दिनभर सूरज के तेवर गर्म रहे। धूप के कारण पूरे दिन लोग पसीने से भीगते रहे। इसी बीच शाम 6 बजे अचानक मौसम ने करवट बदला और आंधी संग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से घटकर शाम को 37 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। मगर पूर्वानुमान में गर्मी कम होने की संभावना नहीं जताई गई है।
कृषि विज्ञान केंद्र महगांव के वैज्ञानिक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश हुई है। यहां पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 57.2 किमी प्रति घंटे रही। बारिस का असर आने वाले दिनों में फसलों पर देखने को मिलेगा। फसलों पर कीट लगने की संभावना है। दूसरी तरफ आंधी-पानी के कारण मंझनपुर, देवखरपुर, सिराथू, कूरा, बैशकांटी, कमालपुर, सैनी समेत आधा दर्जन से अधिक केंद्रों से जुड़े तकरीबन 200 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। एक्सईएन मंझनपुर आरके कुशवाहा ने बताया कि कई जगहों पर तार टूटकर गिरने के कारण आपूर्ति बाधित हुई। विभागीय टीमें युद्ध स्तर पर फाल्ट दुरुस्त कर रही हैं। देर रात तक अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें