फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरबूज तोड़ने के विरोध में किसान की धुनाई

Mon, 25 May 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावलकला गांव में रविवार दोपहर खेत से तरबूज तोड़ने के विरोध में राहगीरों ने किसान को पीट दिया। पिटाई करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। चीख-पुकार सुन घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने घायल अधेड़ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


 पिपरी के असरावलकला गांव निवासी अमरनाथ ने बताया कि रविवार दोपहर वह खेत में तैयार तरबूज की फसल की रखवाली करने गया था। धूप होने के कारण वह पास के एक पेड़ के नीचे बैठ गया। इसी दौरान दो राहगीरों ने  खेत से तरबूज तोड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। चीखने-चिल्लाने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें