फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर दोनों लेन से वाहनों का आवागमन शुरू

Sat, 09 Aug 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-वाराणसी मार्ग की दोनों लेन शुक्रवार से वाहनों के आवागमन के लिए खोल दी गई हैं। सावन माह को देखते हुए यातायात पुलिस ने इस रूट की एक लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया था। भारी वाहनों को शास्त्री पुल से चलने की अनुमति नहीं थी। यातायात पुलिस ने 11 जुलाई से कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) पर भीटी सीमा तक बाईं लेन से आवागमन प्रतिबंधित किया था। वाराणसी से प्रयागराज की ओर आने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को एक ही लेन से आने-जाने की अनुमति थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें