फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर भरा पानी, परेशानी

Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
सरायअकिल। प्रयागराज-मंझनपुर मार्ग से बसुहार गांव को जोड़ने वाली सड़क मामूली बरसात में जलमग्न हो गई। जलभराव होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विधायक व सांसद को कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन


बसुहार गांव को प्रयागराज-मंझनपुर सड़क से जोड़ने के लिए पांच सौ मीटर लंबी पक्की सड़क बनी हुई है। मरम्मत के अभाव में सड़क कई जगहों पर धसक गई है। एक साल से जब भी बारिश होती है तो सौ मीटर सड़क तालाब में बदल जाती है। गांव के कामता प्रसाद, मिश्रीलाल मिश्र, दुर्गा प्रसाद मिश्र, राकेश कुमार मिश्र, कृष्णदत्त मिश्र आदि ने कई बार सांसद व विधायक से शिकायत की। इसके बावजूद समस्या का निदान नहीं हो सका है। पिछले सप्ताह बारिश होने के बाद सड़क पर सौ मीटर की दूरी में जलजमाव हो गया है। इससे ग्रामीणों का गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। समस्या का निराकरण न होने से ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें