फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्टार्टर फुंकने से सप्ताह भर से पानी की सप्लाई ठप

Thu, 01 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक के तेरहरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी टंकी
विज्ञापन
ब्लाॅक के तेरहरा गांव में सप्ताह भर पहले नलकूप का स्टार्टर फुंकने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। वहीं दर्जनभर हैंडपंप खराब होने से समस्या और बढ़ गई है। एक वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत निर्मित टंकी से सप्लाई शुरू की गई थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अचला सिंह का आरोप है कि जल निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी अब तक स्टार्टर को दुरुस्त नहीं कराया गया है। तेरहरा ग्राम पंचायत की साढ़े चार हजार की आबादी को जलापूर्ति मुहैया कराने के लिए 108.50 लाख रुपये की लागत से टंकी का निर्माण कराकर बस्तियों में पानी पहुंचाने के लिए भूमिगत पाइपलाइन डाली गई थी।
कार्यदाई संस्था की ओर से वर्ष 2024 में हस्तांतरण करने के बाद जनवरी 2025 में सप्लाई शुरू की गई थी। ऐसे में जर्जर हुई पाइपलाइन से लीकेज की समस्या बनी रहती है। सप्ताह भर पहले नलकूप में लगा स्टार्टर खराब हो गया, जिसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। गांव के बिक्रम सिंह, शांताराम पांडे और ओम नारायण आदि लोगों ने बताया कि 11 हैंडपंप साल भर से खराब पड़े हैं। ऐसे में सप्लाई न होने से पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समस्या की जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई है, लेकिन इसके बाद भी अब तक निराकरण नहीं हुआ है। जबकि ग्राम प्रधान ने जल निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
तेरहरा गांव में टंकी का स्टार्टर खराब होने की जानकारी मिली है। कर्मचारियों को भेजकर स्टार्टर को दुरुस्त कराया जाएगा। दो दिन बाद सप्लाई शुरू हो जाएगी। - रमेश यादव, अवर अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें