फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नटों का डेरा में पानी का हाहाकार

Wed, 13 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिराथू ब्लाक के मधवामई ग्रामसभा में स्थित नटों का डेरा बस्ती में महीनेभर से पानी का हाहाकार मचा है। पांच सौ की आबादी में वाली इस बस्ती में लगे चार में तीन हैंडपंप खराब पड़े हैं। गुस्सा है कि प्रधान, बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी आदि से शिकायत की गई। इसके बाद भी हैंडपंपों को रिबोर नहीं कराया गया।
विज्ञापन

कौशाम्बी में गर्मी की दस्तक के साथ ही गांव-गांव पानी का हाहाकार मचने लगा है। पानी की यह समस्या खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर नहीं कराने से ज्यादा गहराने लगी है। पेयजल का ऐसा ही हाहाकार सिराथू ब्लाक के मधवामई गांव की दलित बस्ती नटों का डेरा में महीनेभर से मचा है। बताया जाता है कि इस बस्ती की पांच सौ लोगों की आबादी को प्यास बुझाने के लिए 4 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं। गांव के राजेश कुमार, दिनेश कुमार, अशर्फीलाल आदि लोगों ने बताया कि इनमें से एक-एक करके तीन हैंडपंप खराब हो गए हैं। महीनेभर से खराब पड़े हैंडपंपों के कारण बस्ती के लोगों को एक हैंडपंप में लाइन लगाकर पानी भरने की समस्या झेलनी पड़ रही है। वहीं इस हैंडपंप पर पानी भरने के लेकर आए दिन लोगों के बीच विवाद भी होता रहता है। बस्ती के लोगों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी से शिकायत की गई। इसके बाद भी हैंडपंपो को रिबोर नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें