सिराथू ब्लॉक के विदनपुर गांव की करीब पांच हजार की आबादी के आने-जाने के लिए रेलवे अंडरपास बनाया गया था। इन दिनों उसमें बारिश का पानी जमा होने से ग्रामीणों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरपास के पास बना करीब चार फीट गहरा नाला पूरी तरह चोक है। सफाई नहीं होने से बारिश का पानी अंडरपास के नीचे भर जाता है और निकासी नहीं हो पाती है। करीब तीन महीने तक ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। खेत जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है।
ग्रामीण सुरेश, राजकुमार और दीपक के मुताबिक ट्रैक उस पार ही अधिकतर लोगों के खेत हैं। अंडरपास के नीचे पानी भरा होने के कारण खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। रेलवे ट्रैक पर आरपीएफ के जवानों की रोक के बाद उन्हें खेती का सामान लेकर नौडिया या सुजातपुर होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय महिलाओं के साथ पूर्व में हादसे भी हो चुके हैं। उन्होंने नाले की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
वर्जन
गांव में नाले की सफाई के नाम पर कई बार पैसे निकाले गए लेकिन सफाई नहीं कराई गई। नाला चोक होने से पानी की निकास बंद हो गई है। खेत जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। - शमशेर कुमार, विदनपुर
रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर गया है। गांव के लोगों को रेलवे लाइन पार करके खेत में जाना पड़ता है। इससे हादसे का खतरा रहता है। नाले की सफाई के लिए कई बार पैसा निकला, लेकिन सफाई नहीं हुई। - रामनरेश राजपूत, विदनपुर
रेलवे लाइन के नीचे का अंडरपास काफी पुराना है। बारिश होते ही इसमें पानी भर जाता है। नाला बना होने के बावजूद उसकी सफाई नहीं होती, जिससे पानी बाहर नहीं निकल पाता और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। - रामनाथ, विदनपुर
वर्जन:
विदनपुर में रेलवे अंडरपास में जलभराव और नाले के चोक होने की जानकारी कराई जाएगी। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर नाले की स्थिति देखी जाएगी। नाला सफाई योग्य होने पर तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। - अनिल सिंह डीपीआरओ
समशेर कुमार
समशेर कुमार