फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में बारिश का कहर, मकान जमींदोज

Sat, 20 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
तहसील सिराथू के नादेमई गांव में बारिश के कहर से एक ही रात चार लोगों के घर गिर गए। घर गिरने से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसका उपचार कस्बे के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बारिश से गिरे लोगों के घरोें में लाखोें रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। हर रोज बारिश गरीबों के आशियाने को अपना निशाना बना रही है। गुरुवार रात को हुइ तेज बारिश से सिराथू तहसील के नादेमई में कहर शुरू हुआ। तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसी का घर गिरा तो किसी की दीवार। लोग अपने आशियाने के मलबे में दबे सामान को बचाने के  जुगाड़ में रात भर जगते रहे। घर गिरने से नादेमई गांव निवासी राज कुमार, कल्लू पुत्र भइया दीन, मिठाई लाल पुत्र चोबे लाल और गुलाब पुत्र राम नाथ को भारी नुकसान हुआ है।

इसी दौरान राजकुमार दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आने से घायल हो गया। लोगों ने घायल को इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें