फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महीनों से सड़क पर भरा पानी, बीमारी का खतरा

Thu, 15 Jan 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल नगर स्थित साईं धाम मोहल्ले में बीते दो-ढाई महीनों से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप है। संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दो महीनों के दौरान कई बार नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह को शिकायती पत्र देकर समस्या बताई। सभासद से भी कहा गया लेकिन कुछ हुआ नहीं। नितिन श्रीवास्तव, आलोक पांडेय और देवराज ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गंदे पानी के कारण त्वचा रोग व बुखार जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं।

सुबह-शाम लोग साईं मंदिर जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। गंदा पानी भरा होने से पूजा-पाठ में परेशानी होती है। - धर्मेंद्र शुक्ल



समस्या की शिकायत सभासद से लेकर ईओ तक से की गई। न तो मुख्य नाले का निर्माण कराया गया और न ही भरे पानी की निकासी कराई गई। लोग मजबूरी में गंदगी के बीच रहने को विवश हैं। - अरुण पांडेय
विज्ञापन




कई मोहल्लों में पसरी है गंदगी



नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में गंदगी और कूड़े के ढेर से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हजरतगंज वार्ड में कई घरों के सामने नाले से दुर्गंध फैल रही है। नेहरू नगर वार्ड में भी घरों के सामने कूड़े का ढेर जमा है। दुर्गंध के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें