फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अंडरपास में भरा पानी, आने-जाने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजातपुर। पिछले साल लाखों रुपये से सुजातपुर में बनवाया गया रेलवे का अंडरपास बारिश में राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। जलभराव होने के कारण आवागमन में काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। आए दिन बाइक सवार बारिश के पानी में गिरकर घायल होते रहते हैं।
विज्ञापन



मंझनपुर से सुजातपुर होते हुए एक सड़क प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मिलती है। सिराथू ब्लॉक के टेंगाई, जलालपुर, बसोहनी, सोरांव, हसनपुर, गिरधरपुर, रामपुर मड़ूकी, अंदावां समेत करीब 30 गांव के लोगों का जिला मुख्यालय पहुंचने का यही एक सुविधाजनक रास्ता है। इसके अलावा प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर जाने वाले जिला मुख्यालय के लोगों के लिए यह शार्टकट रास्ता है। प्रतिदिन हजारों राहगीरों का इधर से आना-जाना होता है।

इसी को देखते हुए रेलवे ने सुजातपुर में पिछले साल लाखों रुपये खर्च करके अंडरपास बनवा दिया। बम्हरौली के विष्णुकांत तिवारी, जलालपुर के जय सिंह का कहना है कि बारिश के पहले तक अंडरपास से काफी सहूलियत थी। अब तो यह परेशानी का सबब बन गया है। बारिश के पानी को अंडरपास में जाने से रोकने के लिए जो इंतजाम रेलवे ने कराए गए थे, वह सब फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


टेंगाई के वासुदेव और रामपुर मड़ूकी के रोहित सिंह ने बताया कि अंडरपास की दीवारों से रिस-रिस कर आसपास भरा बारिश का पानी अंदर पहुंच रहा है। इसके अलावा गांवों से आने वाला पानी भी अंदर जा रहा है। अंडरपास में जलभराव हो गया है, जिसकी वजह से आवागमन में काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। आए दिन कोई न कोई बाइक सवार इसमें गिरता रहता है।


अंडरपास में जलभराव की कोई जानकारी नहीं। अंडरपास का पानी निकलवाया जाएगा। साथ ही जिस कंपनी ने निर्माण कराया है, उसे पुल की खामियां दूर करने के लिए पत्र भी लिखा जाएगा।- डॉ. अमित कुमार, पीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें