फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेफिकर प्रशासन: करारी में 45 दिन से पानी की हायतौबा,

विज्ञापन
विज्ञापन
बेफिक्र प्रशासन: करारी में 45 दिन से पानी की हायतौबा
विज्ञापन

करारी में तीन नलकूपों की बिजली विभाग ने गुल कर रखी है बत्ती, नगर प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
कस्बे के लोगों में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है गुस्सा
मंझनपुर। करारी नगर के तीनों नलकूपों का विद्युत कनेक्शन डेढ़ महीने बाद भी नहीं जोड़ा जा सका है। इसके चलते आधे से अधिक मोहल्लों में पानी का हाहाकार मचा हुआ है। उधर, शिकायत के बाद भी टाउन एरिया के जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इसे लेकर नागरिकों में आक्रोश है। आलम यही रहा तो कभी भी नगरवासियों का गुस्सा फूट सकता है।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत करारी में वर्ष 1991 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। तभी कस्बे में जलापूर्ति के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन भी बिछवाई गई थी। खुद नगर प्रशासन के जिम्मेदारों का कहना है कि टंकी के दोनों नलकूपों का बोर खराब हो चुका है। दो बार पाइप बढ़वाया जा चुका है। कभी भी बोर भष्ट हो सकता है। पाइप लाइन भी जगह-जगह पर लीक हो गई है। समस्या को देखते हुए दो साल पहले इंद्रा नगर, अशोक नगर और नेता नगर में टाउन एरिया प्रशासन ने नए नलकूप लगवाए थे। ओपेन पाइप लाइन बिछवाकर इन्हीं नलकूपों से जलापूर्ति कराई जाती थी। आरोप है कि ठेकेदार ने नलकूपों को संचालित करने की खातिर बिजली का कनेक्शन नहीं लिया था। इसकी वजह से करीब 45 दिन पहले विद्युत विभाग ने लाइट काट दी। जिस कारण अब नलकूप ठप हो गए हैं। इन नलकूपों से अशोक नगर, चमनगंज, गड़हीपर, आजाद नगर, इंद्रा नगर, कृष्णा नगर, नेता नगर व नयागंज मोहल्लों में पानी की आपूर्ति होती थी। इन मोहल्लों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पुरानी पाइप लाइन से टुल्लू लगाने के बाद भी पानी नहीं आता है। हालत यही रही तो किसी भी रोज लोग सड़क पर उतर सकते हैं। हैरानी की बात है कि इतनी बड़ी समस्या होने के बाद भी नगर प्रशासन आंख-कान बंद करे बैठा है। जिम्मेदार ठेकेदार के बजाए बिजली विभाग को दोषी ठहरा रहे हैं तो बिजली विभाग नगर पंचायत को आरोपी बताने पर तुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें