फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर खराब होने से कड़ा में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटर खराब होने से कड़ा में पानी का संकट
विज्ञापन

कड़ा। नगर पंचायत कड़ा धाम दारानगर के लोग तीन दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। नलकूप की मोटर खराब होने के कारण ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे हैं। लोगों को मजबूरी में हैंडपंप से पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कड़ा की आबादी करीब सात हजार है। शक्तिपीठ होने के कारण रोजाना हजारों लोग मां शीतला के दरबार में माथा टेकने के लिए आते हैं। धाम में पेयजल सप्लाई के लिए जल निगम की टंकी है। तीन दिनों से टंकी की मोटर खराब है। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धाम में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विनय पांडेय, जनार्दन प्रसाद का कहना है कि धाम में जितने भी हैंडपंप है वे खारा पानी दे रहे हैं। लोगों को मजबूरी में यही पानी पीना पड़ रहा है। नहाने व कपड़ा धुलने का काम गंगा नदी से हो जाता है, लेकिन पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। विनय पांडेय का कहना है कि जेई जल निगम को फोन से समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें