करारी पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। लहना निवासी रामसेवक पासी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 30 अगस्त को वह खेत से घर आ रहा था। इसी बीच गांव के संजय पासी ने उनपर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया।