फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चार साल की मासूम से गंदी हरकत, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस से मुठभेड़ के बाद हिरासत में आरोपी महेश। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल - फोटो : स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भागने की फिराक में थेा। उसे बकोढ़ा तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय बच्ची 31 अगस्त को अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला महेश उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। उसके साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सोमवार रात सरायअकिल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच बकोढ़ा तिराहे के निकट मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरते देख आरोपी ने फायर किया।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में आरोपी महेश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की हालत स्थिर है।

पुलिस से मुठभेड़ के बाद हिरासत में आरोपी महेश। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल- फोटो : स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें