फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, 21 जून से बगेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
लर्निंग लाइसेंस बनवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। शासन ने 21 जून से लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को बहाल कर दिया है। रोजाना 129 लोगों को लर्निंग की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा स्थायी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पहले से ही बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से 19 अप्रैल से सरकार ने नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। इस कारण तमाम लोगों के आवेदन अधर में फंस गए थे। अब संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ने के बाद शासन ने फिर से नए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को बहाल कर दिया है। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने 21 जून से लर्निंग लाइसेंस जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी है। 21 जून के बाद से ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों को लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। रोजाना स्लाट के हिसाब से 129 लोगों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा पास करने के बाद छह माह की अवधि के बाद स्थायी लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा स्थायी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पहले ही हो चुकी है।
30 जून तक स्थायी लाइसेंस के लिए कर सकते हैं आवेदन
एआरटीओ शंकर जी सिंह ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस जारी होने के बाद छह माह की अवधि में स्थायी लाइसेंस जारी किया जाता है। जिन लोगों ने लर्निंग की परीक्षा पास कर ली है और कोराना काल में लाइसेंस जारी करने में लगी रोक के कारण उनका स्थायी लाइसेंस नहीं बन सका है तो वह 30 जून तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में नहीं है पेंडेंसी
एआरटीओ शंकर जी सिंह बताते हैं कि जिले में फिलहाल लर्निंग लाइसेंस के आवेदन लंबित नहीं है। जिन लोगों ने लर्निंग की परीक्षा पास कर ली है उन्हें 30 जून तक स्थायी लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया है।
कोरोना संक्रमण के कारण लर्निंग व स्थायी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। बाद में सिर्फ स्थायी लाइसेंस जारी करने का आदेश आया। अब 21 जून से लर्निंग लाइसेंस बनाने का निर्देश आया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाल 129 लोगों को रोजाना परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

शंकर जी सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें