मंझनपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि जनता इस बार लोकसभा चुनाव में झूठे वादों के लिए भाजपा को सबक सिखाएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार से आम आदमी, किसान, नौजवान परेशान हैं।
महासचिव सोमवार को सिराथू क्षेत्र के कछुआ में सपा-बसपा गठबंधन के एक कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बलबूते ही चुनाव जीते जाते हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह पटेल व बसपा जिलाध्यक्ष महेंद्र गौतम ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती के साथ लगने को कहा। बैठक में सपा नेता आनंदमोहन पटेल, कैलाश केसरवानी, मुंसब अली उस्मानी, अनीस अहमद, पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, राम सागर सिंह, अम्बर भाई, कासिम हुसैन, डॉ बबलू, हेमन्त टुन्नू, राम नरेश पासी, अवैश, भानू प्रताप यादव, दयाशंकर यादव, गुलाम हुसैन, अशोक यादव, सुमित पांडेय, अशोक गौतम, करन सिंह यादव, सादाब अहमद, ताजुद्दीन, हरिलाल गौतम, महेंद्र गौतम, होरीलाल गौतम, सइदुर्ररब, शीतला प्रसाद सोनकर, अशोक सोनकर, राशिद उर्फ गप्पू, लल्लू सिद्दकी, सरवर अली घोसी, शाहनवाज समेत तमाम सपा-बसपा नेता मौजूद रहे।