फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना: सबसे पहले पोस्टल मतों का आ जाएगा परिणाम

विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : kaushambi
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत सबसे पहले पोस्टल बैलेट से खुलेगी। मतगणना की शुरूआत ही पोस्टल मतों की गिनती से की जाएगी। इसके लिए विधानसभा वार 14 टेबिल लगाए गए हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को मतगणना स्थल नवीन मंडी ओसा का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल से निर्धारित दूरी पर मजबूत बैरीकेटिंग व जाली लगाए जाने के लिए एडीएम मनोज व लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया। कहा, मतगणना स्थल पर सिर्फ पास धारक व्यक्ति ही अंदर आ सकेगा। 23 मई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य शुरू कराया जाएगा। मतगणना में लगे अधिकारी और कर्मचारियों के वाहन की पार्किंग दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में बनाई गई है। डीएम मतगणना स्थल की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सदर एसडीएम सतीश चंद्र, चायल एसडीएम घनश्याम और एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या मौजूद रही।

जीत के बाद नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस
लोकसभा चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। आयोग ने किसी भी प्रकार के जश्न पर सख्ती से पाबंदी लगा रखी है। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बार किसी को भी मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। विजेता प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के बाद उसे प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मगर इस बार  प्रमाणपत्र लेने भी प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोग ही जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें