फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर महिला का शव रखकर किया चक्काजाम -

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। इलाके के अमीनपुर संवरो गांव में गुरुवार को संदिग्ध दशा में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। शुक्रवार को पीएम के बाद मायके वालों ने तियरा मोड़ के समीप बीच सड़क पर लाश रखकर करारी-प्रयागराज मार्ग जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाकर पुलिस रास्ता बहाल करा सकी। तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव की सरिता देवी (30) पुत्री बूंदीलाल का विवाद करीब 12 साल पहले अमीनपुर संवरो निवासी संजय कुमार से हुआ था। शादी के बाद सरिता को तीन बच्चे आशुतोष (7) आशीष (5) व सौम्या (3) हुए। बताया जाता है कि सरिता की तबीयत इधर बीच कई दिनों से खराब चल रही थी। तीन दिन पहले ही वह मायके से ससुराल आई थी। गुरुवार दोपहर घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकती हुई उसकी लाश मिली थी। शुरूआती दौर से ही मायके वाले ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।
शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया तो मायके वालों ने करारी इलाके में तियरा मोड़ के समीप उसे रखकर जाम लगा दिया। वे एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। रास्ता जाम होने की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी एसएन पाठक व करारी कोतवाल अशोक कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर रास्ता बहाल कराया। इससे पहले करीब डेढ़ घंटे तक राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई है। इसलिए आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट ही दर्ज की जा सकती है। इसपर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें