फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी-मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के कशिया पश्चिम गांव में गुरुवार की दोपहर देशी घी बेचने आए दो युवकों को बच्चा चोर कहकर ग्रामीणों ने जमकर पीटा। ग्रामीणों का आरोप है कि वह एक बच्चे को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के बड़की मौली गांव निवासी अच्छे मियां और गड्डू बाइक से फेरी लगाकर देशी घी बेचने का धंधा करते हैं। अच्छे के मुताबिक वह लोग रोज की तरफ गुरुवार की दोपहर करीब दो बचे कशिया पहुंचे। रास्ते के किनारे खड़े एक बच्चे से उन्होंने दूसरे गांव जाने का रास्ता पूछा। इसी दौरान गांव के लोगों ने उन्हें बच्चा चोर कहकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। वहीं गांव के इंद्रजीत यादव का कहना है कि उनका बेटा सचिन (12) सातवीं का छात्र है। वह दोपहर में अपनी भैंस लेकर खेत जा रहा था। इसी दौरान युवकों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। इस बाबत कोखराज इंस्पेक्टर अजीत पांडेय का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। युवको से पूछताछ किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें