कस्बे के अंदर सड़क पर बहता गंदा पानी- संवाद
नगर पंचायत के मजरा कलापत का पुरवा के ग्रामीण वर्षों से गंदे पानी की निकासी और बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र निवासी बलवीर यादव ने इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से दूषित पानी भरा रहता है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कीचड़ और जलभराव के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
-
अभी नई-नई नगर पंचायत बनी है, क्षेत्र काफी बड़ा है। जल्द ही कस्बे के अंदर इस तरह की बदहाल सड़कों का निरीक्षण कराकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। -जगनारायण, नगर पंचायत अध्यक्ष