फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे ग्रामीण, मंदिरों के निर्माण की उठाई मांग

Thu, 18 Jan 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कसेंदा गांव स्थित मंदिर में अपनी मांगो को धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के कसेंदा में ध्वस्तीकरण के लिए चिन्हित किए गए मंदिरों को बचाने के लिए तीसरे दिन भी ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। इस दौरान मंदिरों के पुनर्निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रयागराज एयरपोर्ट से लेकर कौशाम्बी तक फोरलेन हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। चौड़ीकरण के लिए कसेंदा गांव स्थित हनुमान मंदिर के आगे करीब 15 फिट भूमि चिह्नित की गई है। परिसर में बने नौ मंदिर भी इसकी जद में आ रहे हैं।
ग्रामीण इन मंदिरों की स्थापना दूसरी जगह कराने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर तीसरे दिन बुधवार को भी गांव में लोग धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों से बातचीत करने भी कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक बातचीत के लिए अधिकारी नहीं आएंगे, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में सुग्गी लाल, विजय प्रकाश, बनवारी विश्वकर्मा, रामभवन, भोले गुप्ता, हस्सू, संतलाल, धीरेंद्र कुमार, मक्खन सरोज, छेदी लाल, सोने गुप्ता, राजकुमार, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें