फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 03 Mar 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चायल। तहसील के जलालपुर शाना गांव से आए कार्डधारकों ने शनिवार को तहसील पहुंच कर कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि गांव का कोटेदार अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देता है। जिनको राशन देता भी है तो तौल सही नहीं रहती है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है। तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने मामले की जांच आपूर्ति निरीक्षक से कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर विजय लक्ष्मी, अनीता, राकेश, राजेश, सुरेश, शकील, शांति, श्याम कुमार, केतकी, राजकुमार सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें