चरवा कोतवाली के मलाक भारत गांव में बृहस्पतिवार रात बकरी चोरी करने आए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। मलाक भारत गांव निवासी कृष्णा देवी पत्नी अंगद सिंह चौहान के मुताबिक बृहस्पतिवार रात पड़ोस का एक युवक उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया।
वह आंगन में बंधी बकरी को खोलकर ले जाने लगा। इसी दौरान घर में सो रहे उनके जेठ अजय सिंह की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
वहीं, इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि रंजिश को लेकर शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।