फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता से मिलने पहुंचे प्रेमी को महिला के पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया। शोरगुल होने पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने प्रेमी को जमकर पीटा। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए प्रेमी को इलाज के लिए सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ले का रहने वाला युवक मजदूर है। उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। युवक के मुताबिक उसकी पत्नी का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसकी गैरमौजूदगी में अक्सर प्रेमी पत्नी से मिलने घर आता था।
शुक्रवार सुबह वह किसी काम से बाजार चला गया। कुछ देर बाद घर लौटने पर प्रेमी उसकी पत्नी के साथ घर में मौजूद था। इस बीच महिला के पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए। इसके बाद सभी ने मिलकर प्रेमी की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान प्रेमी बेहोश हो गया। तब जाकर किसी ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया है। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है प्रकरण संज्ञान में है। जख्मी युवक के परिवार वालों को खबर कर दी गई है। घटना के बाबत तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें