फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध हाल में गंगा की कछार में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के पल्हाना स्थित गंगा की कछार में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। वह अपने भाई के साथ रहता था। घटना की जानकारी के बाद भी परिवार के लोग मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस ने ठंड लगने से मौत की आशंका जाहिर करते हुए लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

असरापुर गांव के बसंत (50) अविवाहित थे। वह अपने छोटे भाई लालचंद्र के साथ रहते थे। घरवालों के मुताबिक सोमवार दोपहर लालचंद्र बिना किसी से कुछ बताए घर से चले गए। मंगलवार सुबह उनका शव गंगा नदी के कछार में मिला। नदी की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। हत्या की सूचना पर सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह, इंस्पेक्टर कोखराज तेज बहादुर, मूरतगंज चौकी प्रभारी राकेश राय मौके पर पहुंचे। ग्रामीण के शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान नहीं मिले।
आशंका जताई गई कि बसंत की मौत ठंड लगने की वजह से हुई होगी। सूचना के बाद भी उसका भाई लालचंद्र मौके पर नहीं आया। बाद में पुलिस ने लालचंद्र के एक अन्य भाई संतोष से तहरीर लेकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी का कहना है फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला ठंड लगने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें