फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
Villager dies due to uncontrolled dumper
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के भीखा गर्ग का पूरा गांव के समीप सोमवार को रिश्तेदारी से घर लौट रहे ग्रामीण की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर सहित मौके से भाग निकला। हादसे की खबर पाकर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के पूरबशरीरा गांव निवासी बच्चालाल (46) पुत्र सतन की रिश्तेदारी कौशाम्बी कोतवाली के फैजुल्लापुर गांव में थी। रविवार को बच्चालाल फैजुल्लापुर गया था। सोमवार दोपहर वह घर लौट रहा था।
जैसे ही बच्चालाल कौशाम्बी कोतवाली के भीखा गर्ग का पूरा स्थित नैनुआ नहर के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तर डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्चालाल को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बच्चालाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिवार व रिश्तेदारी के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देर शाम बच्चालाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें